IPL 2025:एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 20 रन से हराया,क्वालिफायर-2 में बनाई जगह

Front-Page National Sports TATA IPL 2025

आईपीएल 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटंस इस बार टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात को 20 रन से हराया। इस जीत के साथ मुंबई ने क्वालिफायर-2 में प्रवेश किया, जहां वह 1 जून को पंजाब किंग्स से भिड़ेगी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 228 रन बनाए। कप्तान हार्दिक पंड्या की अगुवाई में रोहित शर्मा ने 81 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के लगाए। जॉनी बेयरस्टो ने 47, सूर्यकुमार यादव ने 33 और तिलक वर्मा ने 25 रन बनाए।

जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 6 विकेट खोकर 208 रन ही बना सकी। साई सुदर्शन ने सर्वाधिक 80 रन और वॉशिंगटन सुंदर ने 48 रन बनाए। मुंबई की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने 2 विकेट लिए, जबकि बुमराह, ग्लीसन, सैंटनर और अश्विनी कुमार को 1-1 सफलता मिली।

गुजरात की गेंदबाज़ी में प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर ने 2-2 विकेट झटके, लेकिन वे मुंबई को विशाल स्कोर से रोकने में असफल रहे।

इस हार के साथ ही गुजरात का सफर इस सीजन में समाप्त हो गया, जबकि मुंबई अब फाइनल की दौड़ में एक कदम और आगे बढ़ चुका है।