आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने बड़ा रन चेज करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने 220 रन का लक्ष्य 19.1 ओवर में हासिल कर लिया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4 विकेट पर 220 रन बनाए। टीम की ओर से अजिंक्य रहाणे ने 67 और अंगकृष रघुवंशी ने 51 रनों की पारी खेली।
जवाब में मुंबई इंडियंस की शुरुआत मजबूत रही। रोहित शर्मा ने 78 और रायन रिकेल्टन ने 81 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया।
इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने टूर्नामेंट में अपना सबसे बड़ा रन चेज दर्ज किया। साथ ही टीम ने 13 साल बाद आईपीएल में अपना पहला मैच जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया। इससे पहले 2012 में मुंबई ने अपने पहले मुकाबले में जीत हासिल की थी।

