‘सिर्फ सैन्य ठिकानों को निशाना बनाएंगे,नागरिकों को नहीं’:-पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ

Front-Page International

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि भारत के साथ युद्ध जैसी स्थिति बनने पर पाकिस्तान केवल सैन्य ठिकानों को निशाना बनाएगा, नागरिक इलाकों को नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि इस्लामाबाद अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करेगा और टकराव को केवल सैन्य दायरे में सीमित रखने की कोशिश करेगा।

CNN को दिए गए एक इंटरव्यू में जब आसिफ से भारत के पांच फाइटर जेट गिराने के दावे को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने इस पर स्पष्ट जवाब देने के बजाय कहा, “यह सब सोशल मीडिया पर चल रहा है।”

पत्रकार द्वारा जब उनसे सबूत पेश करने को कहा गया, तो उन्होंने कहा कि “भारतीय सोशल मीडिया पर भी यही बात चल रही है कि प्लेन का मलबा भारतीय इलाके में गिरा है।”

आसिफ के इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखी जा रही हैं, और विशेषज्ञ इसे दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के संदर्भ में देख रहे हैं।