वाराणसी में पीएम मोदी और मॉरीशस के पीएम रामगुलाम की मुलाकात,कई समझौते हुए

Front-Page National

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी दौरे पर हैं, जहां उन्होंने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई और कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

पीएम मोदी ने कहा कि “भारत और मॉरीशस केवल पार्टनर नहीं बल्कि परिवार हैं। यह संबंध औपचारिकता नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक जुड़ाव है।” वहीं, रामगुलाम ने कहा कि भारत हमेशा मॉरीशस की प्रगति और विकास की यात्रा में साथ खड़ा रहा है। उन्होंने वाराणसी में हुए स्वागत को “अभूतपूर्व” बताया और कहा कि “किसी अन्य प्रधानमंत्री को ऐसा स्वागत नहीं मिला होगा।”

वाराणसी पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने 3 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। हजारों की संख्या में लोग उनका स्वागत करने पहुंचे और फूल बरसाए।

इधर, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय समेत कांग्रेस और सपा के करीब 200 नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया। कांग्रेस ने कथित वोट चोरी को लेकर वाराणसी में प्रदर्शन का ऐलान किया था।

मॉरीशस के पीएम गुरुवार शाम गंगा आरती में शामिल होंगे और शुक्रवार को बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के बाद अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगे। 16 सितंबर तक चलने वाली अपनी भारत यात्रा के दौरान वे तिरुपति बालाजी और मुंबई भी जाएंगे।