बांसवाड़ा का स्वर्णिम क्षण:पीएम मोदी देंगे ₹1.22 लाख करोड़ की सौगातें

Front-Page Rajasthan Rajasthan-Others

दक्षिण राजस्थान के बांसवाड़ा में मंगलवार का दिन ऐतिहासिक बनने जा रहा है। शारदीय नवरात्रि की पावन बेला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां से ₹1.22 लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

इस दौरान ₹42,000 करोड़ की माही बांसवाड़ा परमाणु परियोजना की आधारशिला रखी जाएगी, जिससे प्रदेश के ऊर्जा मानचित्र को नई दिशा मिलेगी। परियोजनाओं से जनजातीय अंचल में रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया दौर शुरू होने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम में 15 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे। माहीबांध की लहरें इस ऊर्जा क्रांति की गवाह बनेंगी, जहां आस्था, संस्कृति और विकास का संगम देखने को मिलेगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम की तैयारियों का अंतिम निरीक्षण कर लिया है। इसे दक्षिण राजस्थान के उज्ज्वल भविष्य का स्वर्णिम अध्याय माना जा रहा है।