राजस्थान को पीएम मोदी की बड़ी सौगात:बांंसवाड़ा में 1.22 लाख करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

Front-Page National Rajasthan Rajasthan-Others

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरूवार को बांंसवाड़ा से राजस्थान को अब तक की सबसे बड़ी सौगात देंगे। राज्य में करीब 1.22 लाख करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाएगा। इनमें से 1,08,468 करोड़ रुपये की परियोजनाएं प्रस्तावित हैं।

शिलान्यास

  • माही बांंसवाड़ा परमाणु विद्युत परियोजना (2800 मेगावाट) – 42,000 करोड़ रुपये
  • बीकानेर में अक्षय ऊर्जा परियोजना (590 मेगावाट) – 8,500 करोड़ रुपये
  • जैसलमेर, बाड़मेर, सिरोही, नागौर व बीकानेर में 15.5 गीगावाट क्षमता की ट्रांसमिशन लाइनें – 13,183 करोड़ रुपये
  • 15 पेयजल परियोजनाएं 11 जिलों में – 5,884 करोड़ रुपये
  • भरतपुर में 2 फ्लाईओवर, पुल व 119 अटल प्रगति पथ – 878 करोड़ रुपये
  • बीकानेर व जैसलमेर में 220 केवी जीएसएस और लाइनें – 348 करोड़ रुपये

लोकार्पण

  • 1400 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजनाएं व 925 मेगावाट नोख सोलर पार्क, फलौदी – 10,710 करोड़ रुपये
  • पीएम कुसुम-सी के तहत 895 मेगावाट विकेन्द्रीकृत सौर संयंत्र – 3,132 करोड़ रुपये
  • ईसरदा बांध व अन्य सिंचाई परियोजनाएं – 2,365 करोड़ रुपये
  • 7 सड़क परियोजनाएं विभिन्न जिलों में – 1,758 करोड़ रुपये
  • बाड़मेर में 220 केवी जीएसएस और लाइनें – 142 करोड़ रुपये
  • डीडवाना-कुचामन व झुंझुनूं में सीवरेज-जल प्रदाय कार्य – 226 करोड़ रुपये
  • आईटी डेवलपमेंट एवं ई-गवर्नेन्स सेंटर – 140 करोड़ रुपये
  • भरतपुर के आरबीएम चिकित्सालय में 250 बेड का अस्पताल – 128 करोड़ रुपये

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी जल संसाधन विभाग की 20,833 करोड़ रुपये की परियोजना का लोकार्पण करेंगे।

रोज़गार में बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार रोजगार के मोर्चे पर भी मास्टर स्ट्रोक खेलेगी। कार्यक्रम के दौरान 15,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे।

रेलवे की नई सौगात

पीएम मोदी बीकानेर–दिल्ली कैंट और जोधपुर–दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा उदयपुर से चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन भी रवाना की जाएगी।

इस कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राज्य में जल संसाधन, शहरी विकास, पीडब्ल्यूडी, चिकित्सा शिक्षा और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को आगे बढ़ाएंगे।

राजस्थान को अब तक का सबसे बड़ा पैकेज — 1.22 लाख करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण।