प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को तीन देशों की चार दिवसीय यात्रा के पहले चरण में साइप्रस पहुंच गए। राजधानी निकोसिया के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी के सम्मान में रेड कार्पेट बिछाया गया और राष्ट्रपति खुद उनका हाथ पकड़कर साथ चले।
हवाई अड्डे से निकलने के बाद प्रधानमंत्री लिमासोल पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की। मोदी ने बच्चों को दुलारा और वहां मौजूद लोगों के साथ ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।
प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा 15 से 19 जून तक चलेगी।
- वे 15-16 जून को साइप्रस में द्विपक्षीय मुलाकातों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
- इसके बाद वे 17 जून को कनाडा में होने वाले G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
- दौरे का अंतिम चरण क्रोएशिया में होगा, जहां वे 18 जून को पहुंचेंगे।
- प्रधानमंत्री 19 जून को भारत लौटेंगे।
इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी करीब 27,745 किलोमीटर का हवाई सफर तय करेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह दौरा भारत के रणनीतिक साझेदारों के साथ संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

