जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तीन पाकिस्तानी आतंकियों की पहचान कर उनके पोस्टर जारी किए हैं। इन पर 20 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।
इस बीच सोमवार रात जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में ड्रोन देखे जाने की खबरें सामने आईं। पंजाब के होशियारपुर में धमाकों की आवाज़ सुनाई दी, जबकि सांबा और पठानकोट की तरफ आए कुछ ड्रोन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा मार गिराए गए।
हालांकि, भारतीय सेना ने कहा है कि दुश्मन के किसी ड्रोन की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। मंगलवार सुबह तक इन सभी क्षेत्रों में हालात सामान्य बताए जा रहे हैं।
इस घटनाक्रम के बीच सोमवार शाम 5 बजे भारत और पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स (DGMO) के बीच बातचीत हुई। दोनों देशों ने सहमति जताई कि सीमा पर एक भी गोली नहीं चलाई जाएगी।

