आईपीएल:पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया,डेब्यू में कूपर कोनोली की अर्धशतकीय पारी

Front-Page National Sports TATA IPL 2026


इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के एक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया। मुल्लांपुर में खेले गए इस मैच में पंजाब ने 163 रनों का लक्ष्य 19.1 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी पंजाब के सामने गुजरात ने 6 विकेट पर 162 रन बनाए। गुजरात की ओर से शुभमन गिल ने 39 और जोस बटलर ने 38 रन बनाए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने गेंदबाजी में 3 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की शुरुआत मजबूत रही, लेकिन बीच के ओवरों में विकेट गिरने से मैच रोमांचक हो गया। 109 रन तक दो विकेट गंवाने के बाद टीम ने 118 रन तक 6 विकेट खो दिए और 144 पर सातवां विकेट भी गिर गया।

हालांकि, डेब्यू मैच खेल रहे कूपर कोनोली ने दबाव में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 72 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई। गेंदबाजी में विजयकुमार वैशाख ने 3 और युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट लेकर अहम योगदान दिया।

इस जीत के साथ पंजाब किंग्स ने टूर्नामेंट में मजबूत शुरुआत की है।