आईपीएल:पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया,लगातार चौथी जीत के साथ शीर्ष पर पहुंची टीम

Front-Page National Sports TATA IPL 2026

आईपीएल के मौजूदा सीजन में पंजाब किंग्स ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया। यह टीम की लगातार चौथी जीत है और इस जीत के साथ पंजाब अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स ने 196 रन का लक्ष्य 16.3 ओवर में ही 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

पंजाब की शुरुआत खराब रही और टीम ने 45 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 139 रन की साझेदारी कर मैच का रुख पलट दिया। प्रभसिमरन सिंह 80 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि श्रेयस अय्यर ने 66 रन की अहम पारी खेली।

इससे पहले मुंबई के लिए क्विंटन डी कॉक ने शानदार 112 रन की पारी खेली, जबकि नमन धीर ने 50 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।गेंदबाजी में पंजाब के अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिए और अहम मौकों पर सफलता दिलाई।