पूर्णिया में राहुल गांधी ने चलाई बुलेट,समर्थक ने अचानक किया किस,बॉडीगार्ड्स ने संभाला मामला

Front-Page National

कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा के आठवें दिन राहुल गांधी पूर्णिया में बुलेट चलाते नजर आए। उनके पीछे बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम बैठे थे। इसी दौरान एक समर्थक अचानक बाइक के सामने आया और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को किस कर दिया। कुछ ही पलों में सुरक्षा कर्मियों ने युवक को पकड़ लिया और उसे वहां से हटाया।

इस यात्रा में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी शामिल हैं, जो दूसरी बुलेट पर सुरक्षा कर्मियों के साथ दिखे। कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य भी मौजूद रहे।

पूर्णिया से अररिया जाते समय राहुल गांधी ने जलालगढ़ के एक ढाबे पर चाय पी और लोगों से बातचीत की। वह रविवार शाम दिल्ली रवाना होंगे। सोमवार को यात्रा में एक दिन का विराम रहेगा, जबकि 26 अगस्त को प्रियंका गांधी इसमें शामिल होंगी।