जयपुर, 20 मई 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि एलओपी राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह पर की गई टिप्पणी अमर्यादित और अत्यंत निदंनीय है। उन्होंने कहा है कि शीर्ष नेतृत्व के प्रति उपयोग किए गए शब्द कांग्रेस की हताशा और पतन को दिखाते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि मानसिक संतुलन खो चुका विपक्ष समाज में अराजकता फैलाने का काम कर रहा है। अमर्यादित शब्दों से देश के सर्वोच्च पदों और देशवासियों की भावनाओं का अपमान करने के लिए राहुल गांधी को राष्ट्र से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।

