जयपुर, 11 नवम्बर। राजस्थान राज्य हैंडबॉल संघ के तत्वावधान में ज़िला हैंडबॉल संघ, करौली द्वारा 42वीं राजस्थान राज्य जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता (बालक एवं बालिका)-2025-26 का आयोजन 11 से 14 नवम्बर तक श्रीमहावीर जी (करौली) में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 66 टीमे भाग ले रही है, जिसमें पुरुष वर्ग में 38 एवं महिला वर्ग में 28 टीमे है। इसमें 26 ज़िले एवं 11 अकादमियों की टीमें भाग ले रही है।
राजस्थान राज्य हैंडबॉल संघ के मानद सचिव यश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता लीग कम नॉक आउट कम सुपर लीग के आधार पर खेली जायेगी। प्रतियोगिता के लिये चार ग्राउंड तैयार किये गये है। जिसमें एक फ्लड लाइट ग्राउंड है। जिन पर बालक वर्ग में 86 एवं बालिका वर्ग में 105 मैच खेले जायेंगे। प्रतियोगिता के दौरान ही आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के राज्य बालक एवं बालिका टीमों के लिए 30-30 संभावितों का भी चयन राज्य हैंडबॉल संघ द्वारा गठित चयन समिति द्वारा किया जायेगा।
राज्य हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष ललित कुमार कलाल ने बताया कि प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ बालक खिलाड़ी को स्व. लोकेंद्र सिंह गौड़ एवं बालिका खिलाड़ी को स्व. इंजि. तनेराम मेघवाल की स्मृति में राज्य हैंडबॉल संघ द्वारा नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।
बालक वर्ग की टीमों को आठ एवं बालिका वर्ग की टीमों को चार पूल में बाँटा गया है।
बालक वर्ग:- पूल ए:- जयपुर, झालावाड़, उदयपुर एवं जालौर। पूल बी:- आर पी भादू अकैडमी सूरतगढ़, RSSC अकादमी जैसलमेर, कोटा, एवं डुंगरपुर। पूल सी:- श्रीगंगानगर, झुंझुनू, चूरू, जैसलमेर एवं कृपा बाबा हैंडबॉल अकादमी करौली। पूल डी:- चितौड़गढ़, बीकानेर, अलवर, बाँसवाड़ा एवं दुलमाना हैंडबॉल अकादमी हनुमानगढ़। पूल ई:- सवाईमाधोपुर, भीलवाड़ा, भरतपुर, जयपुर हैंडबॉल अकादमी एवं जय भवानी हैंडबॉल अकादमी श्रीगंगानगर। पूल एफ:- सीकर, अजमेर, करौली, राजसमंद एवं भोम सिंह हैंडबॉल अकादमी। पूल जी:- बारां, टोंक, जोधपुर, महाराणा प्रताप हैंडबॉल अकादमी चितौड़गढ़ एवं ज्ञान ज्योति हैंडबॉल अकादमी । पूल एच :- बूँदी, हनुमानगढ़, माही हैंडबॉल अकादमी, STC नोज़गे हैंडबॉल अकादमी एवं इंस्पिरेशन अकैडमी जोधपुर ।
बालिका वर्ग:- पूल ए:- जयपुर, भरतपुर, जालौर, करौली, टोंक, जय भवानी हैंडबॉल अकादमी श्रीगंगानगर एवं भोम सिंह हैंडबॉल अकादमी। पूल बी:- दुलमाना हैंडबॉल अकादमी हनुमानगढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, बीकानेर, चूरू, जोधपुर एवं जैसलमेर। पूल सी:- श्रीगंगानगर, जयपुर हैंडबॉल अकादमी, बाँसवाड़ा, RSSC अकादमी जयपुर, उदयपुर, झुंझुनू एवं माही हैंडबॉल अकादमी। पूल डी:- सीकर , ज्ञान ज्योति हैंडबॉल अकादमी, इंस्पिरेशन अकैडमी जोधपुर, अलवर, हनुमानगढ़, डुंगरपुर एवं कृपा बाबा हैंडबॉल अकादमी करौली ।

