बिहार चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्ड 65% मतदान,दूसरे फेज के प्रचार में मोदी-शाह और योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

Front-Page National

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 121 सीटों पर रिकॉर्ड 65% मतदान दर्ज किया गया है। अब राज्य में दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी। इसी के तहत सभी प्रमुख दलों के नेता चुनाव प्रचार में जुटे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को औरंगाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए का ट्रैक रिकॉर्ड जनता के सामने है। उन्होंने कहा, “मैं जो कहता हूं, वो करता हूं। मैंने कहा था कि राम मंदिर बनेगा, वो बन गया। मैंने वादा किया था कि अनुच्छेद 370 हटेगा, वो भी हुआ। मैंने बिहार की धरती से कहा था कि पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया जाएगा, और ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को सबक मिला।”

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में एनडीए सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता इस बार विकास और स्थिरता के लिए वोट दे रही है।

बिहार में इस बार दो चरणों में चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण की वोटिंग पूरी होने के बाद अब राजनीतिक बयानबाजी और जनसभाओं का दौर तेज हो गया है।
वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी।