IPL से रिकॉर्ड कमाई,BCCI की सालाना आय ₹9,742 करोड़ के पार,RCB ने जीता पहला खिताब

Front-Page National Sports

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करते हुए ₹9,742 करोड़ की आय दर्ज की है। मार्केटिंग फर्म रेडिफ्यूजन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस कमाई में सबसे बड़ा योगदान इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का रहा, जिससे बोर्ड को ₹5,761 करोड़ यानी कुल आय का 59% हिस्सा मिला।

गैर-IPL रेवेन्यू भी मजबूत, लेकिन चुनौतियां बरकरार
IPL के अलावा, BCCI को गैर-IPL मीडिया राइट्स से ₹361 करोड़ की आय हुई। रिपोर्ट के अनुसार, घरेलू क्रिकेट जैसे रणजी ट्रॉफी और दलीप ट्रॉफी में व्यवसायिक संभावनाएं मौजूद हैं, लेकिन फिलहाल IPL ही बोर्ड की सबसे बड़ी कमाई का जरिया बना हुआ है।

BCCI के पास इस समय ₹30,000 करोड़ का रिजर्व फंड मौजूद है, जिससे हर साल ब्याज के रूप में लगभग ₹1,000 करोड़ की आमदनी होती है।

BCCI ऐसे करता है IPL से कमाई

  • मीडिया राइट्स: IPL मैचों के लाइव टेलिकास्ट और डिजिटल प्रसारण से सबसे अधिक राजस्व।
  • टाइटल स्पॉन्सरशिप: 2023 में टाटा ने ₹600 करोड़ की डील साइन की।
  • फ्रेंचाइजी फीस: 2022 में नई टीमों के जुड़ने से ₹12,500 करोड़ मिले।

RCB ने जीता पहला IPL खिताब
IPL 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जिसमें RCB ने 191 रन का लक्ष्य दिया था, जवाब में PBKS 184 रन पर सिमट गई।

RCB के इस खिताबी जीत के साथ IPL को अपना आठवां चैंपियन मिला। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस पांच-पांच बार, कोलकाता नाइट राइडर्स तीन बार और राजस्थान, डेक्कन, हैदराबाद और गुजरात एक-एक बार खिताब जीत चुके हैं।

विश्लेषण
BCCI की कमाई में IPL की निर्भरता अब इतनी अधिक हो गई है कि गैर-IPL टूर्नामेंटों को भी व्यवसायिक दृष्टिकोण से विकसित करने की आवश्यकता है। वहीं, RCB की ऐतिहासिक जीत ने फैंस को लंबे इंतजार के बाद जश्न मनाने का मौका दिया है।