स्वास्थ्य भवन में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक,निदेशक डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने स्टेकहोल्डर्स को दिए प्रभावी कार्य निष्पादन के निर्देश

Health Jaipur Rajasthan

जयपुर 04.09.2025

आज स्वास्थ्य भवन में सभी स्टेकहोल्डर्स, विकास सहयोगियों, एसटीडीसी अधिकारियों, टीबी अनुभाग के कंसल्टेंट्स एवं भारत सरकार के कंसल्टेंट्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता निदेशक (जन स्वास्थ्य) डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने की। इस अवसर पर राज्य क्षय रोग अधिकारी डॉ. पुरूषोत्तम सोनी, राज्य नोडल अधिकारी टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान, डॉ. एस. एन. धौलपुरिया तथा एसटीडीसी निदेशक डॉ. इंदरजीत सिंह भी उपस्थित रहे।

बैठक में डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने सभी स्टेकहोल्डर्स को निर्देश दिए कि वे राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के सभी सूचकांकों में नियमित रूप से सहभागिता करें एवं अपने सौंपे गए कार्यों का प्रभावी रूप से निर्वहन करें।

बैठक के दौरान सभी सहभागी स्टेकहोल्डर्स एवं कंसल्टेंट्स द्वारा विस्तृत प्रस्तुतियाँ दी गईं तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।