जिला कलक्टर की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समीक्षा बैठक:एनएच पर अवैध होटल-ढाबों को हटाने के निर्देश

Rajasthan Rajasthan-Others

फलौदी, 5 नवंबर। जिला कलक्टर श्वेता चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों व उपखंड अधिकारियों के साथ वीसी के माध्यम से बैठक का आयोजन किया गया। इसमें राजस्थान सरकार द्वारा राज्य में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम व सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 18 नवंबर तक संचालित 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान को सख्ती से पालना के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने कहा कि अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों के प्रति जागरूकता व पालना करवाना तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को एनएच व भारत माला बाउंड्री पर अवैध होटल व ढाबे हटाके कारवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही गैरकानूनी रोड कट, डिवाइडर, रेलिंग, टूटी सड़के व झाड़ियों को दुरुस्त करवाना के लिए निर्देशित किया। हाइवे पर विश्राम स्थल चालू करवाने के निर्देश दिए। अवैध पार्किंग व टोल पर ओवरलोड वाहनों पर कारवाई करने के निर्देश दिए।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा एनएचएआई व एनएच पर वाहन चालकों के लिए आंखों की जांच के लिए कैंप लगाने के निर्देश दिए।
अभियान के दौरान दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, बिना नंबर की गाड़ी, फिटनेस चेक, तेज गति, नशे की हालत में वाहन चलाने, गलत दिशा में गाड़ी चलाने, गति सीमा का पालन नहीं करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए चालान करने के लिए निर्देशित किया ।

अभियान के दौरान यातायात पुलिस, परिवहन विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, एनएचएआई, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग एवं नगर परिषद के समन्वय से संयुक्त कार्यवाही की जाएगी जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

बैठक में पुलिस अधीक्षक कुंदन कावरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजराज सिंह चारण, उपखंड अधिकारी फलोदी पूजा चौधरी, उपखंड अधिकारी बाप सत्य नारायण,उप पुलिस अधीक्षक अचल सिंह देवड़ा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।