सहरावदा और खीमच में ग्रामीण सेवा शिविर:शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सौंपे पट्टे,ग्रामीणों ने जताई खुशी

Kota Rajasthan

कोटा। राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर गांव चलो अभियान के तहत आयोजित किया जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर के क्रम में आज पंचायत समिति खैराबाद की ग्राम पंचायत सहरावदा के अटल सेवा केंद्र में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में क्षेत्र के ग्रामीण जन अपनी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने खुद शिविर में पूरे समय उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान किया।
शिविर में 3 जनो धनराज पुत्र गोवर्धन,धनराज पुत्र शिवनारायण,इस्लामुद्दीन पुत्र निजामुद्दीन को नरेगा जॉब कार्ड बनवाए गए। काली बाई पत्नी मोहन लाल,राधेश्याम पुत्र कालू लाल,बनवारी पुत्र लक्षण तथा दुलीचंद पुत्र मोतीलाल को आवासीय पट्टे दिए गए। मीरा बाई पत्नी जगदीश,मोहानी बाई पत्नी गोपाल भील तथा पप्पू लाल पुत्र कल्याण बैरवा सहित कुल 12 को प्रधान मंत्री आवास की स्वीकृति जारी की गई। राम कन्या,बाली बाई,अनीता तथा शांति बाई को पशु बीमा की पॉलिसी सौंपी गई तथा 2 टी बी पीड़ितों को निश्चय पोषण किट भेट किए गए।
शिविर में उप जिला प्रमुख कृष्ण गोपाल अहीर,तहसीलदार नेहा वर्मा,पंचायत समिति खैराबाद प्रधान कलावती मेघवाल,उप प्रधान स्वाति मीणा,खंड विकास अधिकारी समय सिंह मीणा,पूर्व उप प्रधान भगवत सिंह,ग्राम विकास अधिकारी बृज किशोर मीणा,मंडल अध्यक्ष हंसराज रायका, संवार लाल मेघवाल सहित अनेक जनप्रतिनिध एवं अधिकारी उपस्थित थे।

ग्राम पंचायत खीमच आज का द्वितीय ग्रामीण सेवा शिविर खीमच पंचायत कार्यालय पर आयोजित किया गया। शिविर में बलवंत सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह,मुकेश पुत्र हेमराज,रूप चंद पूरी पुत्र नंद किशोर तथा मुकेश पुत्र हेमराज को खाद्य सुरक्षा योजना में नाम दर्ज करवाकर स्वीकृति जारी की।
द्वारका लाल,मोहन लाल,हरीश चंद्र आजाद,लक्ष्मी नारायण तथा श्रवण सहित कुल 23 लोगों को प्रधान मंत्री आवास स्वीकृत किए गए। शिविर में कुल 52 आवेदन प्राप्त हुए।