शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में हुई संस्कृत शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक:बजटीय घोषणा के तहत शुरू हुए चार आदर्श वेद विद्यालय,1 अप्रैल से सभी विद्यालय होंगे संचालित

Jaipur Rajasthan

जयपुर! प्रदेश मे संस्कृत शिक्षा के प्रोत्साहन एवं विस्तार हेतु रेवासा – सीकर मे संचालित आदर्श वेद आवासीय विद्यालय की तर्ज पर संभाग स्तर पर चरणबद्ध रूप सें आदर्श वेद विद्यालय स्थापित किये जाने प्रस्तावित है! इसी क्रम मे प्रथम चरण मे चार आदर्श वेद विद्यालय प्रारम्भ हो गए है! यह जानकारी संस्कृत शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आज यहां डॉक्टर राधाकृष्णन शिक्षा संकुल में आयोजित संस्कृत शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के बाद दी!

मंत्री दिलावर ने बताया कि जयपुर के हाथोज मे 20, तारातरा मठ (बाड़मेर) में 40 तथा पुष्कर (अजमेर) में चार, ग्राम पीली (भरतपुर) में 6 विद्यार्थियों का प्रवेश हो चुका है तथा वर्तमान सत्र में अध्ययन- अध्यापन जारी है! शेष संभागों के वेद विद्यालयों में छात्रों के प्रवेश हेतु कार्य व्यवस्था कार्मिक लगा दिए गए हैं तथा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है! अध्यनरत छात्रों को निशुल्क पाठ्य पुस्तक भी उपलब्ध करा दी गई हैं!

फिलहाल वेद विद्यालय का संचालन अस्थाई भावनाओं में किया जा रहा है! जयपुर के हाथोज ग्राम में राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय भवन में, अजमेर में पुष्कर में राजकीय विद्यालय शिक्षा विभाग के भवन में,जोधपुर संभाग का तारातरा मठ राजस्व ग्राम गोमरख धाम, बाड़मेर में, भरतपुर संभाग का ग्राम पीली,तहसील नदबई में राजकीय विद्यालय शिक्षा विभाग के भवन में संचालित किया जा रहा है!

जबकि बीकानेर में आडसरबास में श्री डूंगरगढ़ राजकीय विद्यालय (शिक्षा विभाग) के भवन में,उदयपुर में जनजातीय छात्रावास वल्लभनगर के भवन में,कोटा में देवली कला, चेचट में राजकीय विद्यालय (शिक्षा विभाग)के भवन में संचालित किया जाएगा!
अस्थाई वेद विद्यालय संचालन हेतु सभी विद्यालयों के लिए छात्रावास व क्लासरूम फर्नीचर हेतु प्रति विद्यालय 16.97 लाख रुपए की स्वीकृति जारी कर दी गई है! प्रति वेद विद्यालय चार-चार वेद विज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है तथा प्रति वेद विद्यालय पांच- पांच विभागीय कार्मिक लगाए गए हैं!
सभी सातों संभागों में वेद विद्यालय की स्थाई स्थापना हेतु भूमि आवंटन प्राप्त हो गया है! जयपुर के ग्राम हाथोज में 2.00875 हैक्टेर भूमि आवंटित की गई है! अजमेर के ग्राम पुष्कर में 2.5 हेक्टेयर भूमि आवंटित हुई है! भरतपुर की ग्राम पीली में 1.5 हेक्टर भूमि आवंटित हुई है! कोटा के ग्राम चेचट में 2.5 हेक्टेयर भूमि आवंटित हुई है! जोधपुर के तारातरा मठ के राजस्व ग्राम गोमरख में 4.569 हेक्टर भूमि आवंटित हुई है! उदयपुर के ग्राम भटेवर तहसील वल्लभनगर में 2.1600 हेक्टेयर भूमि आवंटित हुई है तथा बीकानेर के ग्राम नलबड़ी में 2.5 सेक्टर भूमि आमंत्रित की गई है!

समीक्षा बैठक के दौरान शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा कर रहे थे!

जयपुर, जोधपुर एवं उदयपुर में वैदिक गुरुकुल एवं वैदिक पर्यटन केन्द्रो की स्थापना के क्रम में अधिकारियों ने मंत्री को अवगत कराया कि जोधपुर के ग्राम थबूकड़ा के खसरा संख्या 43/7 में 10 हैंक्टयर भूमि निशुल्क आवंटित की गई है! इसी प्रकार उदयपुर की तहसील सायरा ग्राम तारपाल में 8.0950 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है! जयपुर में अभी भूमि आवंटन किया जाना शेष है!
वैदिक गुरुकुल एवं वैदिक पर्यटन केंद्र को विकसित करने के लिए अगले हफ्ते विभाग की एक टीम पतंजलि वैदिक गुरुकुल, मेरठ वैदिक गुरुकुल और पुणे वैदिक गुरुकुल का अवलोकन करने जाएगी! संस्कृत शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अधिकारी को निर्देश दिए की वैदिक गुरुकुल एवं वैदिक पर्यटन केंद्र पूर्ण रूप से वैदिक परंपरा अनुसार संचालित किए जाएं तथा इन केदो पर प्रशिक्षित लोग नियुक्त किए जाएं! जिन्हे वैदिक परंपराओं और वेदों का ज्ञान हो!

20 संस्कृत महाविद्यालय में भवन निर्माण कार्य प्रगति पर
बैठक में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को अवगत कराया गया की प्रदेश में भवन विहीन 20 संस्कृत महाविद्यालय के भवन निर्माण कराए जा रहे हैं! भवन विहीन 16 महाविद्यालय के भावनाओं का निर्माण कार्य अभी चल रहा है! जो दिसंबर 25 से मार्च 26 तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य है!दो महाविद्यालय के निर्माण के कार्यदेश जारी हो गए हैं! शीघ्र ही निर्माण प्रारंभ हो जाएगा!

पदोन्नति- अधिकारियों ने मंत्री को अवगत कराया कि सत्र 2025- 26 में शैक्षणिक एवं मंत्रालयिक संवर्ग के कुल 1757 पदों पर पदोन्नति की जा चुकी है तथा 2025- 26 पदोन्नति प्रक्रिया में है!

मंत्री मदन दिलावर ने सभी संवर्गों की विभागीय पदोन्नति शीघ्र पूर्ण करने के अधिकारियों को निर्देश दिया!
बैठक की शुरुआत में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम सामूहिक रूप से गाया गया तथा समापन अवसर पर राष्ट्रगान जन गण मन का गाकर समापन किया गया!