सवाई माधोपुर:अचानक बदले मौसम से झमाझम बारिश,निचले इलाकों में पानी भरने से मुश्किलें बढ़ीं

Rajasthan Rajasthan-Others

सवाई माधोपुर में रविवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे से लगातार बारिश जारी है, जिससे पुराने शहर के मुख्य बाजार और फ्रूट मंडी में पानी भर गया।

बारिश इतनी तेज रही कि नगर पालिका रोड पर एक बाइक पानी के तेज बहाव में बहने लगी। हालांकि, वहां मौजूद लोगों ने समय रहते उसे पकड़ लिया।

इधर, मौसम विभाग ने शाम 4 बजे तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को सक्रिय कर दिया है।