IPL 2026:शुभमन गिल के शतक से गुजरात टाइटंस फाइनल में,राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया

Front-Page National Rajasthan Sports TATA IPL 2026

गुजरात टाइटन्स ने IPL 2026 के क्वालिफायर्स-2 में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर तीसरी बार फाइनल में जगह बना ली है। अब 31 मई को अहमदाबाद में फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा।

मुल्लांपुर के महाराजा यदविंदर सिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 214 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह IPL इतिहास में गुजरात टाइटन्स का सबसे बड़ा सफल रन चेज भी रहा।

गुजरात की जीत के हीरो कप्तान शुभमन गिल रहे, जिन्होंने 53 गेंदों में 104 रन की पारी खेली। उनकी पारी में 15 चौके और 3 विकेट शामिल रहे। वहीं साई सुदर्शन ने 58 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 167 रन जोड़े मैच का रुख गुजरात की ओर मोड़ दिया।

राजस्थान की ओर से युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 47 गेंदों में 96 रन की आक्रामक पारी खेली, जबकि रवींद्र जडेजा ने नाबाद 45 रन बनाए। अंतिम ओवरों में डोनोवन फरेरा ने 11 गेंदों में नाबाद 38 रन बनाकर टीम को 200 के पार पहुंचाया।