राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र कोटा के वार्ड नंबर 83 में मतदान किया।
ओम बिरला ने स्प्रिंगडेल्स स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान के बाद उन्होंने लोगों से भी बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस उत्सव में हर मतदाता को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए और अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए।

