जोधपुर,04 अप्रैल। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत इन दिनों पश्चिम बंगाल चुनावी सभाओं और चुनावी रैलियों में शामिल हो रहे हैं। बंगाल में बदलाव के लिए जनता- जनार्दन की आवाज उठाने को हम सभी कार्यकर्ता तैयार हैं।
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने आज पश्चिम बंगाल के कालिम्पोंग में भाजपा प्रत्याशी भरत छेत्री की नामांकन रैली में शामिल हुए। भरत जी वर्ष 2012 में ओलंपिक खेलने वाली भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे हैं। यहां चुनावी सभा को संबोधित किया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल के वातावरण में बदलाव की साफ़ झलक है, जो परिणाम का संकेत दे रही है। जनता राज्य सरकार से परेशान है, उसके साथ विश्वासघात हुआ है, अपने वोट की ताकत से जिसका वो ज़वाब देने जा रही है।

