केंद्र में कैबिनेट फेरबदल की अटकलें तेज,कई बड़े नामों को लेकर चर्चाएं

Front-Page National

दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में केंद्र सरकार के संभावित कैबिनेट विस्तार और फेरबदल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में मंत्रिमंडल में बदलाव हो सकता है।

बताया जा रहा है कि इस संभावित फेरबदल को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है, हालांकि सरकार की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सूत्रों के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चा है। वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलने की अटकलें हैं।

इसके अलावा धर्मेंद्र प्रधान और हरदीप सिंह पुरी के मंत्रिमंडल से बाहर होने की चर्चा है। वहीं अनुराग ठाकुर की वापसी और श्रीकांत शिंदे को नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना बताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, कुछ नए कैबिनेट को भी जगह मिल सकती है, जिनमें मेरठ के सांसद अरुण गोविल, भाजपा नेता तरुण चुघ और अन्य नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

हालांकि इन सभी संभावनाओं पर अभी आधिकारिक मुहर लगनी बाकी है। केंद्र सरकार की ओर से कैबिनेट विस्तार को लेकर फिलहाल कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।