जयपुर, 26 मई। श्रीगंगानगर के लड़कों एवं लड़कियों ने अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करते हुए मंगलवार को अजमेर में संपन्न हुई चार दिवसीय 31वी राजस्थान राज्य सब जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता में दोनों ख़िताब अपने नाम किये। बालक वर्ग के ख़िताबी मुक़ाबले में श्रीगंगानगर ने बीकानेर को 26-22 (13-11) से तथा बालिका वर्ग के फाइनल में श्रीगंगानगर ने भीलवाड़ा को 16-15 (09-09) से हराया। वही जयपुर दोनों वर्गो में तीसरे स्थान पर रहा। उसने बालक वर्ग में दुलमाना हैंडबॉल अकैडमी को 20-16 (10-07) से तथा बालिका वर्ग में हनुमानगढ़ को 17-14 (12-04) से हराया।
प्रतियोगिता में जयपुर का यश यादव बालक वर्ग में तथा श्रीगंगानगर की अशनूर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रही। दोनों खिलाड़ियों को स्वर्गीय अमृत कुमार नाटा एवं स्वर्गीय इरफ़ान अली गौड़ की स्मृति में राज्य हैंडबॉल संघ द्वारा 1500-1500 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि श्री ओम प्रकाश भड़ाना, अध्यक्ष-देवनारायण बोर्ड, राजस्थान सरकार थे। अध्यक्षता राज्य हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष एवं अजमेर जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष चंद्रकांत सैनी ने की।
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन दिनांक 23 मई को विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने किया था। जबकि अध्यक्षता राज्य हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष ललित कुमार कलाल ने की थी।
अन्य मैचों के परिणाम इस प्रकार रहे:- बालक वर्ग:- सेमीफाइनल:- श्रीगंगानगर ने दुलमाना हैण्डबॉल अकैडमी को 18-09 (13-07) से तथा बीकानेर ने जयपुर को 29-18 (12-10) से हराया। क्वार्टर फाइनल:- बीकानेर ने करौली को 29-18 (13-10) से, श्रीगंगानगर ने ज्ञान ज्योति हैण्डबॉल अकैडमी को 16-12 (11-04) से, जयपुर ने एसटीसी-नोसगे को 19-12 (12-07) से, दुलमाना हैंडबॉल अकैडमी ने माही हैंडबॉल अकैडमी को 24-17 (16-06) से हराया। बालिका वर्ग:- सेमीफाइनल:- श्रीगंगानगर ने जयपुर को 17-11 (09-08) से तथा भीलवाड़ा ने हनुमानगढ़ को 15-11 (09-07) से हराया। क्वार्टर फाइनल:- जयपुर ने माही हैंडबॉल एकेडमी को 14-01 (07-01) से, हनुमानगढ़ ने टोंक को 10-01 (05-00) से, भीलवाड़ा ने भरतपुर को 05-00 (03-00) से तथा श्रीगंगानगर ने अजमेर को 12-01 (06-00) से हराया।

