जयपुर, 3 अक्टूबर। उप मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने सोमवार को पर्यटन और कला, साहित्य एवं संस्कृति विभागों से जुड़े विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में प्रमुख शासन सचिव पर्यटन राजेश यादव, पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियाड़ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
इस दौरान दिया कुमारी ने पर्यटन ऐप, पर्यटन केंद्र, बावरी रेस्टोरेशन, वार म्यूजियम, गोविंद देव जी मंदिर विकास, शेखावाटी हवेलियों, रोप-वे, स्काई डाइविंग, खाटू श्याम जी, जयपुर के कॉन्सर्ट एरिया, आमेर विकास और ट्राईबल सर्किट सहित कई प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने एडवेंचर पॉलिसी और फिल्म पॉलिसी पर भी जरूरी निर्देश दिए।
उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विकास कार्यों की गति बढ़ाने और समयबद्ध तरीके से लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।

