जयपुर, 15 नवंबर। राजस्थान राज्य हैंडबॉल संघ के तत्वावधान में जिला हैंडबॉल संघ करौली द्वारा आयोजित 42वी राजस्थान राज्य जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता (बालक व बालिका)- 2025-26 में जयपुर बालिका वर्ग में चैंपियन रही। जबकि बालक वर्ग में तीसरे स्थान पर रही। शुक्रवार को श्रीमहावीर जी (करौली) में संपन्न प्रतियोगिता में बालक वर्ग में श्रीगंगानगर विजेता, आरएसएससी बालक अकादमी जैसलमेर उपविजेता रही। वही बालिका वर्ग में श्रीगंगानगर उपविजेता तथा आरएसएससी बालिका अकादमी जयपुर तीसरे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता लीग कम नॉक आउट कम सुपर लीग के आधार पर खेली गई थी। जिसमें बालक वर्ग में श्रीगंगानगर, आरएसएससी बालक अकादमी जैसलमेर, जयपुर, बीकानेर तथा बालिका वर्ग में जयपुर, श्रीगंगानगर, आरएसएससी बालिका अकादमी जयपुर, हनुमानगढ ने सुपर लीग में प्रवेश किया था। अंकों के आधार पर विजेताओं का फैसला हुआ।
प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ बालक खिलाड़ी श्रीगंगानगर का दीक्षांत रहा एवं बालिका खिलाड़ी की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी जयपुर की नोरती कुमारी मेवाडा, जिन्हें राज्य हैंडबॉल संघ की ओर से स्व. लोकेंद्र सिंह गौड़ तथा स्व. इजि. तनराम मेघवाल की स्मृति में 2100-2100 रू. के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक करौली लोकेश सोनवाल थे। जबकि अध्यक्षता राजस्थान राज्य हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष ललित कुमार कलाल ने की। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी महेंद्र शर्मा, कृपा बाबा हैंडबॉल अकैडमी के अध्यक्ष कैप्टेन टीआर कसाना, श्री महावीर थानाधिकारी गिरिराज प्रसाद थे।
इस अवसर पर आयोजन में मुख्य भूमिका निभाने वाले जिला हैंडबॉल संघ करौली के सचिव अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी महेश सिंह गुर्जर का भी सम्मान किया गया।
जयपुर जिला हैंडबॉल संघ के कार्यकारी अध्यक्ष ललित कुमार गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीए मुकेश अग्रवाल, मानद सचिव अरुण प्रताप सिंह सहित समस्त कार्यकारिणी ने बालक एवं बालिका टीम की उपलब्धि की सराहना करते हुए सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को बधाइयाँ दी है।
विजेता जयपुर बालिका टीम:- मनीष जाट (कप्तान), तनु शर्मा, मुस्कान, नीलम कंवर, ममता मिठारवाल, नोरती कुमारी मेवाड़ा, रेखा, गीतांजलि, हिना कुमारी वैष्णव, काजल कंवर।
सूर्यांशी डारा, दीपिका। कांस्य पदक विजेता जयपुर बालक टीम:- उपेंद्र सिंह (कप्तान), विकास गुर्जर, वरुण गोदारा अनिल स्वामी, अमित कुमार यादव, दीपक कुमार चोपड़ा, निखिल सैनी, प्रिंस सिंह, अक्षय सैनी, शुभम प्रजापत, राहुल गुर्जर, वीरेंद्र प्रताप सिंह।

