जयपुर:जमवारामगढ़ बांध पर चौथी बार सफल कृत्रिम बारिश,पानी भरने की जगी उम्मीद

Rajasthan Rajasthan-Others

जयपुर के जमवारामगढ़ बांध में रविवार को ड्रोन और एआई तकनीक की मदद से चौथी बार सफल कृत्रिम बारिश करवाई गई। इस ऑपरेशन को एक्सल वन कंपनी ने अपनी सहयोगी कंपनी जेएनएक्सएआई के साथ मिलकर अंजाम दिया।

कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा और विधायक महेंद्र पाल मीणा इस दौरान बांध पर मौजूद रहे। मंत्री मीणा ने कहा कि जमवारामगढ़ बांध कभी जयपुर की लाइफलाइन माना जाता था और अब इसमें पानी भरने की उम्मीद जगी है।

विशेषज्ञों की टीम ने ड्रोन के जरिए क्लाउड सीडिंग का यह ऑपरेशन पूरा किया।