केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों के कृषि मंत्रियों संग समीक्षा बैठक की,योजनाओं के समयबद्ध व परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन पर ज़ोर

नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में गुजरात एवं पंजाब के कृषि मंत्रियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक का उद्देश्य प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (PM-RKVY), कृषोन्नति योजना (KY) सहित अन्य प्रमुख केंद्रीय कृषि योजनाओं के तहत राज्यों में हो रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना था। इस दौरान योजनाओं के राज्यवार क्रियान्वयन, भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, लंबित प्रस्तावों तथा बजट उपयोग की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। शिवराज सिंह चौहान ने दोनों राज्यों को निर्देश दिए कि केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत जारी की गई धनराशि का समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमों के अनुरूप उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों द्वारा धनराशि का प्रभावी एवं समय पर उपयोग किया जाएगा, उन्हें आगामी बजट में पर्याप्त एवं निर्बाध वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। केंद्रीय मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि केंद्रांश के ब्याज की निर्धारित राशि समय पर जमा करना अनिवार्य है। इसमें किसी भी प्रकार की देरी से योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न होती है और इसका प्रतिकूल प्रभाव अगली किस्त की स्वीकृति पर भी पड़ सकता है। बैठक के दौरान चौहान ने गुजरात में दलहन एवं तिलहन की उत्पादन क्षमता, किसानों की भागीदारी तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से उड़द की खरीद को और अधिक गति देने तथा किसानों तक खरीद प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने पर जोर दिया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा, आय में वृद्धि तथा कृषि क्षेत्र के समग्र विकास की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए आवंटित बजट का प्रभावी, योजनाबद्ध एवं परिणामोन्मुखी उपयोग अत्यंत आवश्यक है। समय पर एवं उचित वित्तीय उपयोग से ही योजनाओं के वास्तविक प्रभाव का सही आकलन किया जा सकता है, जिसके आधार पर केंद्र सरकार द्वारा अगली किस्त समय पर जारी की जा सकेगी। बैठक में पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, गुजरात के कृषि राज्य मंत्री रमेशभाई कटारा, कृषि मंत्रालय के सचिव देवेश चतुर्वेदी सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Read More

नशा-मुक्त भारत मिशन को तेज़ी:अमित शाह ने NCORD की 9वीं बैठक की अध्यक्षता की,ड्रग्स के खिलाफ 2026 से तीन साल का संयुक्त अभियान

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में नार्को-कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की 9वीं शीर्ष-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के अमृतसर कार्यालय का उद्घाटन भी किया। NCB द्वारा हाइब्रिड मोड में आयोजित इस बैठक में केन्द्र सरकार के मंत्रालयों […]

Read More

अमित शाह ने NSG के नेशनल IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम का किया उद्घाटन,आतंकवाद के खिलाफ बनेगा नया सुरक्षा कवच

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के National IED Data Management System (NIDMS) का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह सचिव, आसूचना ब्यूरो (IB) के निदेशक, NSG के महानिदेशक, केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के महानिदेशक और राज्यों के पुलिस महानिदेशक […]

Read More

पीएम मोदी ने नई दिल्ली में पिपरहवा के पवित्र बौद्ध अवशेषों की भव्य अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का किया उद्घाटन,कहा— बुद्ध की विरासत भारत की सभ्यता की आत्मा

नई दिल्ली के राय पिथोरा सांस्कृतिक परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बुद्ध से जुड़े पिपरहवा के पवित्र अवशेषों की भव्य अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी ‘द लाइट एंड द लोटस: रिलिक्स ऑफ द अवेकन्ड वन’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि 125 वर्षों के लंबे इंतज़ार के बाद भारत की विरासत और […]

Read More

उन्नाव रेप केस:सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर की जमानत पर रोक लगाई,नोटिस जारी

नई दिल्ली।उन्नाव रेप मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को बड़ी राहत देने वाले दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है। शीर्ष अदालत ने सेंगर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है और मामले की अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद तय की है। सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट ने […]

Read More

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने असाधारण उपलब्धियों वाले बच्चों को किया सम्मानित

नई दिल्ली — राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किए। यह सम्मान देशभर के बच्चों को वीरता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मु ने […]

Read More

वीर बाल दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन:साहिबजादों का साहस राष्ट्र की प्रेरणा,गुलामी की मानसिकता से मुक्त हो रहा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने देश भर से आए अतिथियों का स्वागत किया और उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश वीर बाल दिवस मना रहा है। उन्होंने वंदे […]

Read More

लोकसभा में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर चर्चा,PM मोदी बोले—यह आज़ादी,बलिदान और ऊर्जा का मंत्र रहा है

लोकसभा में सोमवार को राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष चर्चा हुई, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। करीब एक घंटे के भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ अंग्रेजों के खिलाफ एक सशक्त जवाब था और आज भी देश को प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि महात्मा […]

Read More

दिल्ली दौरे पर CM भजनलाल शर्मा की पीएम मोदी,अमित शाह और कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात;कृषि-पशुपालन से लेकर राज्य के विकास एजेंडे पर हुई व्यापक चर्चा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में अपने व्यस्त दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के साथ हुई बैठक में राज्य की डबल इंजन सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और राजस्थान के विकास रोडमैप की जानकारी दी। […]

Read More

राजस्थान में SIR प्रक्रिया पर कांग्रेस की सख़्त निगरानी,‘मतदाता सूची की शुद्धता हमारी प्राथमिकता’ — नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली

दिल्ली/जयपुर — राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस द्वारा आयोजित स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न (SIR) से जुड़ी महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लिया। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता सर्वोच्च प्राथमिकता है। जूली ने साफ किया कि पार्टी यह सुनिश्चित […]

Read More