रिफाइनरी समझौता राज्यहित में नहीं था:पूर्व कांग्रेस सरकार पर भाजपा का आरोप,नए समझौते से राजस्थान के हित सुरक्षित

Jaipur Politics Rajasthan

जयपुर, 30 दिसम्बर। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान रिफाइनरी के संबंध में किए गए ट्वीट पर पलटवार किया है। मंगलवार को पत्रकार वार्ता के दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सिर्फ सुर्खियों में रहना चाहते हैं। उनके समय में एचपीसीएल से जो समझौता हुआ, यदि वह कायम रहता तो न तो रिफाइनरी बनती और न ही राजस्थान का कोई हित होता। जमीन, पानी और तेल हमारा होने के बावजूद जिन शर्तों के तहत समझौता किया गया था, उससे राजस्थान को कुछ भी नहीं मिलता।

उन्होंने कहा कि उस समझौते का वर्ष 2017 में भाजपा की तत्कालीन राज्य सरकार द्वारा रिव्यू करने के बाद नया समझौता किया गया और राजस्थान का हित सुरक्षित हुआ। इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी को अपने समय के एमओयू और वर्तमान एमओयू की तुलना करने के बाद ही कोई बयान देना चाहिए।