कोटा। कोटा से संचालित होने वाली सभी मेमू ट्रेनें अब 12-12 कोच के साथ परिचालित होगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयास से कोटा को 12 नए कोच मिले
वर्तमान में कोटा से कुल 7 मेमू ट्रेनें अलग-अलग रूट पर संचालित होती हैं। इनमें से 4 ट्रेनें पहले से ही 12 कोच के साथ चल रही थीं, जबकि शेष 3 ट्रेनें केवल 8 कोच की थीं। अब मिले नए 12 कोचों के बाद इन तीनों ट्रेनों में भी 4–4 कोच जोड़े जा रहे हैं। इससे सभी 7 मेमू ट्रेनों की क्षमता समान रूप से 12 कोच की हो जाएगी।
मेमू ट्रेनों में कोच बढ़ने से रोजाना यात्रा करने वाले कर्मचारियों और व्यापरियों को काफी सुविधा होगी। पहले कम डिब्बों के कारण ट्रेनें अक्सर खचाखच भर जाती थीं और अपडाउनर्स को सफर में भारी दिक्कत उठानी पड़ती थी। अब अतिरिक्त कोच मिलने से भीड़ का दबाव कम होगा और यात्रियों को अधिक आरामदायक सफर मिलेगा।

