आरपीएससी के नए अध्यक्ष बने यू.आर. साहू,अजमेर कार्यालय में संभाला कार्यभार

Ajmer Rajasthan

राजस्थान पुलिस के पूर्व महानिदेशक उत्कल रंजन (यू.आर.) साहू ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल लिया है। सोमवार को अजमेर स्थित आयोग कार्यालय पहुंचने पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

साहू की नियुक्ति आयोग के पूर्णकालिक अध्यक्ष के रूप में ऐसे समय पर हुई है जब यह पद करीब 10 महीने से खाली था। पूर्व अध्यक्ष संजय श्रोत्रिय का कार्यकाल 1 अगस्त 2024 को समाप्त हो गया था, जिसके बाद कैलाशचंद मीणा कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

लंबे समय तक स्थायी अध्यक्ष नहीं होने से आयोग की कई प्रक्रियाओं पर असर पड़ा। कार्यभार ग्रहण करते हुए साहू ने सभी कर्मचारियों से ईमानदारी और निष्पक्षता से काम करने की अपील की। स्वागत समारोह के दौरान आयोग के अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।