जयपुर।पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने कहा कि भाजपा बिना कार्यकर्ता प्राण विहीन है।इसलिए जरूरी है कि हम कार्यकर्ता को मजबूत करें।गांव में बूथ अध्यक्ष,मंडल में मंडल अध्यक्ष और जिलों में जिलाध्यक्ष हमारे एंबेसेडर है।उनके साइन से जनता के काम हो।उनकी एक घंटी में अधिकारी फोन उठाये और काम करे।या भुगतने के लिए तैयार रहे।वे कॉन्स्टीट्यूशनल क्लब में आयोजित भाजपा प्रदेश संगठनात्मक कार्यशाला में बोल रही थी।
उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता की आवाज पीएम की आवाज है।वही सीएम की आवाज है।कार्यकर्ता की आवाज बुलंद रहे।उसकी उपेक्षा हरगिज बर्दास्थ नहीं होगी।एक वक्त था जब देश की दसों दिशाओं में कांग्रेस थी,आज जिस तरफ देखो उधर भाजपा है।ये कार्यकर्ता की तपस्या का फल है,जिसने भूख देखी न प्यास,बस लगा रहा कमल खिलाने में।पूर्व सीएम ने भारत को विश्व की चौथी अर्थ व्यवस्था बनने पर पीएम नरेंद्र मोदी और दो साल पूरे होने पर सीएम भजन लाल शर्मा को बधाई दी।
उन्होंने एक शेर भी पढ़ा-
किसी रोते हुए चेहरे से आंसू पूछ तो सही,
किसी बेसहारा की लाठी बन तो सही।
कहीं मत कर तलाश,इसी जमीं पर है ईश्वर,
किसी के जख्म पर मरहम लगा तो सही।

