महाकुंभ:पहले अमृत स्नान में 3 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी,सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Front-Page Maha Kumbh Prayagraj 2025 National

महाकुंभ के पहले अमृत स्नान (शाही स्नान) की शुरुआत मंगलवार सुबह 6:15 बजे हुई। जूना अखाड़ा समेत 7 संन्यासी अखाड़ों के संत हर-हर महादेव के जयकारों के साथ संगम में स्नान कर चुके हैं। अब वैरागी अखाड़ों के संत स्नान के लिए निकले हैं।

संत और नागा साधु तलवार, त्रिशूल, डमरू और घोड़ों-रथों के साथ संगम पहुंचे। उनके पूरे शरीर पर भभूत और हाथों में धार्मिक प्रतीक थे। इस बार अखाड़ों ने “शाही स्नान” के बजाय “अमृत स्नान” शब्द का इस्तेमाल करने का प्रस्ताव रखा, जिसे स्वीकार कर लिया गया।

श्रद्धालुओं का हुजूम
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, दोपहर 1 बजे तक करीब 1.6 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया। 30 घंटे में यह संख्या 3 करोड़ तक पहुंच गई। संगम जाने वाले रास्तों पर 8-10 किलोमीटर लंबी कतारें हैं। स्नान के लिए सभी 13 अखाड़ों को 30-40 मिनट का समय दिया गया है।

सुरक्षा और अन्य प्रमुख बातें

  • सुरक्षा: भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सेना को स्टैंडबाई पर रखा गया है।
  • विशेष मेहमान: एपल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लारेन पॉवेल ने भी संगम में डुबकी लगाई।
  • संदिग्ध गिरफ्तार: यति नरसिंहानंद के कैंप के बाहर आयूब नाम के एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया, जो आयुष नाम बताकर अंदर पहुंचा था।

भीड़ को देखते हुए लेटे हुए हनुमान मंदिर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। महाकुंभ में 50 से अधिक देशों के श्रद्धालु और दुनियाभर का मीडिया मौजूद है।