टोंक के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा टला,जर्जर भवन की छत गिरी,छात्राएं सुरक्षित बाहर निकलीं

Rajasthan Rajasthan-Others

राजस्थान के टोंक ज़िले के कंकोड़ गांव में मंगलवार सुबह राजकीय गर्ल्स उच्च माध्यमिक विद्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब स्कूल के एक कमरे की छत अचानक गिर गई। हादसे के समय कक्षा में छात्राएं मौजूद थीं, लेकिन समय रहते सभी बाहर निकल गईं और कोई हताहत नहीं हुआ।

ग्रामीणों और स्कूल स्टाफ ने तुरंत बच्चों को सुरक्षित हिस्सों में शिफ्ट कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार विद्यालय भवन लंबे समय से जर्जर हालत में है और इसकी मरम्मत की मांग की जा रही थी।

घटना के बाद छात्राओं और अभिभावकों में डर का माहौल है। अब ग्रामीण प्रशासन से भवन की मरम्मत और सुरक्षित कक्षाओं की व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।