राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने अमित शाह से की मुलाकात,पश्चिमी सीमा पर विशेष निगरानी और उन्नत संसाधनों की तैनाती की मांग

Front-Page Jodhpur National Rajasthan

नई दिल्ली/जोधपुर 19 अगस्त, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने आज नई दिल्ली में गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से औपचारिक भेट कर राजस्थान से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। राज्यसना सांसद राजेन्द्र गहलोत ने बताया कि राजस्थान जैसे सीमावर्ती राज्य की आंतरिक सुरक्षा व सीमाओं पर कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था से अपराधों की रोकथाम के लिए किए प्रयासों से अपराधों व तस्करी पर काफी अंकुश लगा है। फिर भी इसे अधिक मजबूत करने के लिए संवेदनशील रही पश्चिमी सीमा पर विशेष निगरानी एवं उन्नत संसाधनों की तैनाती का आग्रह किया। इस मुद्दे पर केन्द्र सरकार काफी सर्तक है।


राज्यसभा सांसद गहलोत ने बताया कि माननीय अमित शाह के साथ सहकारिता क्षेत्र की नीतियों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन और माननीय अमित शाह जी के नेतृत्व में सहकारिता आंदोलन किसानों, युवाओं और ग्रामीण विकास के लिए नई ऊर्जा और अवसर लेकर आया है। राजस्थान को भी इस अभियान से जोड़कर आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने का प्रयास किया जा रहा है। चर्चा के दौरान शाह ने आमजन को सस्ता व सुलभ यातायात उपलब्ध कराने के लिए सहकारी टेक्सी प्रारम्भ करने व युवाओं के लिए सहकारी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए नवाचार किये जाने हेतु शीघ्र ही कार्ययोजना / निति लागू किए जाने का भरोसा दिलाया। गहलोत ने बताया कि हमारी सरकार समृद्ध सहकार से समृद्ध भारत निर्माण की ओर अग्रसर है।