आज का राशिफल 20 जून 2025,शुक्रवार

Jyotish Jyotish/Religion

आज का राशिफल रविवार,18 मई 2025

मेष(Aries) आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। बिजनेस में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन यदि आप नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं, तो फिलहाल आप रुक जाएं और आपको किसी पुराने खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका कोई छुपा हुआ राज बाहर निकल सकता है, जिससे जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं।

वृष(Taurus) आज आप किसी संपत्ति का सौदा बहुत ही ध्यान से करें और उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा। आप किसी अजनबी से कोई लेनदेन ना करें। पिताजी यदि काम को लेकर आपको कोई सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें, वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको कार्यक्षेत्र में कामों को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी। आप अपने जीवनसाथी से अपने आगे के भविष्य को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई काम यदि पूरा होने में समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।

मिथुन(Gemini) आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको सरकारी नौकरी में प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आप अपनी योजनाओं को लेकर यदि परेशान थे, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। संतान के करियर को लेकर आपको चिंता हो सकती है, जिसके लिए आप उनके गुरुजनों से भी बातचीत कर सकते हैं। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो आवश्यक करें। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी।

कर्क(Cancer) आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपकी बिजनेस की कोई लंबे समय से रुकी हुई टीम फाइनल हो सकती है,जो आपको खुशी देगी। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप किसी से उधार का लेनदेन ना करें। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आपको किसी सरकारी योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

सिंह(Leo) आज आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती हैं। आप किसी मकान या वाहन आदि की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की अपने साथियों से खूब पटेगी। आप अपने आस-पड़ोस में किसी वाद-विवाद मे ना पड़ें। वाहनों का प्रयोग आपको सावधान रहकर करना होगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो आप उसे निपटाने की पूरी कोशिश करें। आप अपने सहयोगियों से काम को लेकर सलाह ले सकते हैं।

कन्या(Virgo) आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय न लें। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आपको अपने बॉस से रिश्तों में मधुरता लानी होगी। यदि वह आपको कोई जिम्मेदारी दें, तो आप उसमें लापरवाही बिल्कुल ना करें। जो लोग विदेशों से व्यापार कर रहे हैं, उन्हें कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। आपको किसी यात्रा पर थोड़ा ध्यान देकर जाना होगा।

तुला (Libra) आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्ण रहने वाला है। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। धार्मिक कामों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। आपको किसी सदस्य से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोलनी होगी। लापरवाही के कारण आपकी समस्याएं बढ़ सकती है। यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो वह आप कर सकते हैं। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

वृश्चिक(Scorpio) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा, जिससे आपके मन में खुशियां रहेंगी। परिवार में किसी सदस्य को कोई पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। भाई और बहनों से आप परिवारिक बिजनेस को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात करने का मौका मिलेगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है।

धनु(Sagittarius) आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप काम को लेकर थोड़ी टेंशन ले सकते हैं। आपके खर्च अधिक रहने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको किसी कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से  दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप आज खर्च अधिक करेंगे। आपके ऊपर काम का दवाब अधिक रहने से आप परेशान रहेंगे। आप अपने घर किसी नए बिजली के उपकरण को लेकर आ सकते हैं। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मकर(Capricorn) आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य में आगे रहने के लिए रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की लोकप्रियता बढ़ेगी, उन्हें कोई बड़ा पद मिलने की संभावना है। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी कला-कौशल से सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके परिवार का कोई सदस्य नौकरी के किसी काम को लेकर घर से दूर जा सकता है।

कुंभ(Aquarius) आज का दिन आपके लिए किसी काम में उसके नीति और नियमों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। उधार के लेनदेन पर सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपने कामों को लेकर बजट बनाकर चलें। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आर्थिक मामलों में भी आप सहज रहेंगे। किसी पुराने मित्र से आपकी लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

मीन(Pisces) आज आप अपने आवश्यक कामों को पूरा करने पर पूरा ध्यान देंगे। पारिवारिक मामलों को भी आपको सूझबूझ दिखाकर निपटाने की आवश्यकता है। समन्वय की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी दिखावे के चक्कर में ना पड़ें। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। आप छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करेंगे। किसी नये मकान, दुकान आदि की खरीदारी के लिए यदि आप सोच विचार कर रहे थे, तो आप उसमें आगे बढ़ सकते हैं।