लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का कोटा संसदीय क्षेत्र का दौरा,इटावा-खौताली को मिले 40 करोड़ के विकास कार्य

Kota Rajasthan

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा संसदीय क्षेत्र के इटावा-खौताली इलाके में 40 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कृषि उपज मंडी परिसर में कई योजनाओं की शुरुआत की और क्षेत्रवासियों को विकास की नई सौगात दी।

बिरला ने बताया कि बायपास निर्माण, नहरों के सुदृढ़ीकरण और अन्य आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों की नींव रखी गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि “हर घर नल” और “हर खेत तक पानी” जैसी योजनाओं पर तेज़ी से काम हो रहा है और इन लक्ष्यों को जल्द पूरा करने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध है।

ओम बिरला ने जोर दिया कि विकास कार्यों को जल्द से जल्द धरातल पर लाया जाएगा ताकि आमजन को इनका सीधा लाभ मिल सके।