बजट सत्र से पहले केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक,कई अहम घोषणाओं की उम्मीद

Front-Page National

संसद के बजट सत्र से पहले गुरुवार को केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। संसद भवन एनेक्सी में हुई इस बैठक में आगामी केंद्रीय बजट पर चर्चा की गई।

बजट सत्र का शेड्यूल

  • सत्र दो चरणों में होगा।
  • पहला चरण: 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा, जिसमें 9 बैठकें होंगी।
  • 6 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में बहस का जवाब दे सकते हैं।
  • दूसरा चरण: 10 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक चलेगा।

संभावित बड़ी घोषणाएं

1. सस्ता-महंगा: पेट्रोल-डीजल सस्ता, सोना-चांदी महंगा हो सकता है

  • पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती संभव।
  • कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स पर इम्पोर्ट ड्यूटी घट सकती है।
  • सोना-चांदी पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ सकती है।

2. इनकम टैक्स में छूट संभव

  • 10 लाख रुपये तक की आय टैक्स-फ्री हो सकती है।
  • 15-20 लाख रुपये की आय पर 25% टैक्स ब्रैकेट जोड़ा जा सकता है।
  • बेसिक टैक्स छूट की सीमा 3 लाख से बढ़कर 5 लाख हो सकती है।

3. सरकारी योजनाओं में बढ़ोतरी

  • PM किसान सम्मान निधि की राशि 6,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये की जा सकती है।
  • आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ सकता है।
  • अटल पेंशन योजना की राशि 5,000 से बढ़ाकर 10,000 रुपये की जा सकती है।

4. रोजगार के लिए नई पहल

  • ग्रामीण क्षेत्रों के ग्रेजुएट युवाओं के लिए सरकारी इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया जा सकता है।
  • विदेशों में नौकरी के अवसर बढ़ाने के लिए इंटरनेशनल मोबिलिटी अथॉरिटी बनाई जा सकती है।

5. स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार

  • मेडिकल कॉलेजों में 75,000 नई सीटों का रोडमैप पेश किया जा सकता है।
  • MRI जैसी चिकित्सा उपकरणों पर कस्टम ड्यूटी कम हो सकती है।
  • हेल्थ बजट में 10% तक की बढ़ोतरी संभव।

6. सस्ते घरों के लिए राहत

  • मेट्रो शहरों में अफोर्डेबल हाउसिंग की सीमा 45 लाख से बढ़ाकर 70 लाख हो सकती है।
  • होम लोन के ब्याज पर टैक्स छूट 2 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये की जा सकती है।

सरकार के सामने चुनौतियां

  • राजकोषीय घाटे को नियंत्रण में रखना।
  • रोजगार सृजन और महंगाई को संतुलित करना।
  • मध्यम वर्ग और किसानों को राहत देने के उपाय।

31 जनवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी, जिसमें इन घोषणाओं पर मुहर लग सकती है।