अमित शाह ने केजरीवाल पर साधा निशाना,यमुना में जहर मिलाने के आरोपों को बताया झूठा

Front-Page National Politics

गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दिल्ली के कालकाजी में चुनावी रैली के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने केजरीवाल के उस दावे को झूठा बताया, जिसमें हरियाणा सरकार पर यमुना में जहर मिलाने का आरोप लगाया गया था।

शाह ने केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा कि वह दिल्ली जल बोर्ड की वह रिपोर्ट सार्वजनिक करें, जिसका हवाला देकर उन्होंने यह दावा किया है। साथ ही, उन्होंने पूछा कि केजरीवाल उस “जहर” का नाम बताएं, जिसके यमुना में मिलाए जाने का आरोप लगाया गया है।

शाह ने कहा, “केजरीवाल जी, हार-जीत चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा है। लेकिन मासूम चेहरा बनाकर हरियाणा सरकार पर झूठे आरोप लगाना और दिल्ली की जनता को डराने की राजनीति सबसे गंदी है।”

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होगी और 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। कुल 70 सीटों पर 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है।