आज का राशिफल 14 जून 2026,रविवार

आज का राशिफल 14 जून 2026,रविवार मेष(Aries)आज आपके भीतर नई ऊर्जा और नए सपनों की हलचल बनी रहेगी। काम को लेकर कई नए विचार मन में आएंगे और आप उन्हें पूरा करने के लिए जी-जान लगा देंगे। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आपकी मेहनत आपको पीछे नहीं हटने देगी। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों […]

Read More

अजमेर में बन रहा 32 करोड़ रुपये का साइंस पार्क,उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने निर्माण कार्य का लिया जायज़ा

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शनिवार को अजमेर के पंचशील क्षेत्र में निर्माणाधीन साइंस पार्क का निरीक्षण किया और अधिकारियों को परियोजना का काम निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। करीब 32 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किए जा रहे इस साइंस पार्क को शिक्षा और पर्यटन दोनों क्षेत्रों के […]

Read More

110 परिवारों को आवास की चाबी सौंपते हुए मंत्री जोगाराम पटेल बोले- विकास और गरीब कल्याण साथ-साथ आगे बढ़े

जोधपुर, 13 जून। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत “गृह गौरव: खुशियों की चाबी” कार्यक्रम शनिवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में 110 आवंटियों को आवास की चाबी सौंपी गई।पटेल ने कहा हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल […]

Read More

ब्रिक्स कृषि बैठक:प्राकृतिक खेती से डिजिटल एग्रीकल्चर तक सहयोग बढ़ाने पर सहमति,‘इंदौर घोषणा-पत्र’ जारी

इंदौर में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) देशों की कृषि मंत्रिस्तरीय और अधिकारी स्तरीय बैठकों का समापन आज एक सर्वसम्मत ‘इंदौर डिक्लेरेशन’ के साथ हुआ जिसमें खाद्य सुरक्षा, किसान कल्याण, जलवायु-सहनीय खेती, कृषि व्यापार और डिजिटल एग्रीकल्चर को नई दिशा देने वाले कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वैश्विक संकट और अनिश्चितताओं के बीच ब्रिक्स देशों की यह बैठक पूरी दुनिया के लिए आशा, विश्वास और सामूहिक जिम्मेदारी का सशक्त संदेश लेकर आई है। बैठक का स्वरूप, ताकत और संदर्भ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने सहयोगी मंत्रियों रामनाथ ठाकुर और भागीरथ चौधरी तथा वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में मीडिया से चर्चा में कहा कि कृषि समूह की मंत्री स्तरीय तथा उससे पहले अधिकारी स्तरीय, दोनों बैठकें सानंद, सार्थक और सफलतापूर्वक संपन्न हुई हैं। उन्होंने बताया कि सदस्य और सहयोगी देशों के लगभग 60 विदेशी प्रतिनिधियों सहित कुल लगभग 100 प्रतिनिधियों ने इस बैठक में भाग लिया जिससे यह स्पष्ट होता है कि कृषि और खाद्य सुरक्षा के प्रश्न पर ब्रिक्स देशों के बीच कितना गहरा जुड़ाव और गंभीरता है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ब्रिक्स देश दुनिया की लगभग आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं, इनके पास वैश्विक कृषि भूमि का करीब 42 प्रतिशत हिस्सा है और विश्व के खाद्यान्न उत्पादन में भी लगभग 42 प्रतिशत योगदान इन्हीं देशों का है, इसलिए इनकी सामूहिक आवाज वैश्विक मंच पर एक प्रभावी शक्ति के रूप में उभरी है। उन्होंने इस बात पर भी गर्व व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस बार ब्रिक्स की अध्यक्षता भारत के पास है और ब्रिक्स के कृषि समूह की दोनों बैठकें- अधिकारी स्तर और मंत्री स्तर, इसी परिप्रेक्ष्य में इंदौर में संपन्न हुई हैं। चार मुख्य प्राथमिकताएं: किसान, खाद्य सुरक्षा और जलवायु शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में चार प्रमुख प्राथमिकताओं पर गहन विमर्श हुआ- दुनिया और ब्रिक्स देशों की खाद्य सुरक्षा (फूड सिक्योरिटी) और पौष्टिक आहार, ब्रिक्स देशों के बीच कृषि व्यापार और सहयोग को बढ़ावा, जलवायु परिवर्तन की चुनौती के बीच रीजेनेरेटिव फार्मिंग, जलवायु अनुकूल और सतत कृषि पद्धतियाँ, खाद्य प्रणालियों और कृषि क्षेत्र में नवाचार, तकनीक और साझेदारी को मजबूत करना। उन्होंने विशेष रूप से रेखांकित किया कि भरपूर अनाज उपलब्ध हो, साथ ही पोषणयुक्त भोजन भी सभी तक पहुंचे और जो अन्नदाता किसान दुनिया को भोजन देता है, उसकी आजीविका सुरक्षित और बेहतर हो, इन्हीं सवालों को बैठक की सोच के केंद्र में रखा गया। चौहान ने कहा कि छोटे और सीमांत किसान, जिन्हें कई देशों में फैमिली फार्मर्स भी कहा जाता है, उन पर विशेष फोकस रखते हुए एक अलग सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उनकी कठिनाइयों, इनपुट्स की उपलब्धता, ऋण प्रवाह, उचित कीमत और बाजार से जुड़ाव पर विस्तार से चर्चा हुई। ‘इंदौर डिक्लेरेशन’: किसान–केंद्रित वैश्विक घोषणापत्र केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने बताया कि व्यापक विचार-विमर्श के बाद जो संयुक्त घोषणा पत्र तैयार हुआ, उसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया और इंदौर में अपनाए जाने के कारण इसे ‘इंदौर डिक्लेरेशन’ के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि इस घोषणा पत्र का केंद्र किसान है- किसान को केंद्र में रखकर खाद्य सुरक्षा, पोषण, आजीविका, कृषि व्यापार, नवाचार, निवेश, क्लाइमेट रेज़िलिएंट खेती और सतत कृषि विकास को आगे बढ़ाने की साझा प्रतिबद्धता इस डिक्लेरेशन में दर्ज की गई है। चौहान ने जोर देकर कहा कि यह दस्तावेज केवल सहमति का कागज़ नहीं है, बल्कि ब्रिक्स देशों की सामूहिक इच्छाशक्ति, साझा उत्तरदायित्व और कृषि को माध्यम बनाकर अधिक सुरक्षित, समृद्ध और टिकाऊ भविष्य गढ़ने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सदस्य देशों ने तय किया है कि इंदौर डिक्लेरेशन में दर्ज सभी पहलों को ज़मीन पर उतारने के लिए मिलकर, सामूहिक और सतत प्रयास किए जाएंगे, ताकि इसके लाभ वास्तविक रूप से किसानों, ग्रामीण समुदायों और खाद्य प्रणालियों तक पहुंच सकें। चार नई संस्थागत पहलें: नेटवर्क और फोरम 1. सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस ऑन एग्रो–इकोलॉजी एंड रीजेनेरेटिव एग्रीकल्चर शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि पहली बड़ी पहल BRICS Network of Centres of Excellence on Agro-Ecology and Regenerative Agriculture की स्थापना है। उन्होंने कहा कि यह नेटवर्क प्राकृतिक, जैविक और पुनर्योजी कृषि पद्धतियों पर संयुक्त रिसर्च, अनुभव-साझेदारी और क्षमता निर्माण का प्लेटफॉर्म बनेगा, जिसके माध्यम से सदस्य देश एक-दूसरे की सर्वोत्तम प्रथाओं से सीख सकेंगे और जलवायु अनुकूल एवं टिकाऊ कृषि प्रणालियों को बढ़ावा दे सकेंगे। उन्होंने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लंबे समय से प्राकृतिक खेती, जैविक खेती और रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर जोर देता आया है, अत्यधिक रसायन प्रयोग से होने वाले खतरों के प्रति चेतावनी देता रहा है और अब ब्रिक्स देशों ने भी इसकी महत्ता को स्वीकार करते हुए इस नेटवर्क की स्थापना पर सहमति व्यक्त की है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने जानकारी दी कि भारत में इस नेटवर्क के अंतर्गत प्राकृतिक खेती से जुड़े सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम (Indian Institute of Farming Systems Research) को महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है, जो संयुक्त रिसर्च, नॉलेज शेयरिंग और ट्रेनिंग में अहम योगदान देगा। 2. BRICS Network on Digital Agriculture दूसरी प्रमुख पहल BRICS Network on Digital Agriculture की स्थापना है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, भू-स्थानिक तकनीक, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा आधारित कृषि समाधानों के क्षेत्र में सहयोग को नई दिशा देगा। चौहान ने कहा कि यह नेटवर्क आधुनिक प्रौद्योगिकी और कृषि नवाचार के बीच एक सशक्त सेतु का काम करेगा, जिससे विकसित हो रही तकनीकों को अधिक मजबूत बनाकर सीधे किसानों तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने बताया कि इस नेटवर्क का समन्वय भारत में IIT, दिल्ली द्वारा किया जाएगा, जबकि सभी सदस्य देश इसमें शामिल होकर अपने अनुभव, इनोवेशन और नीतिगत पहल साझा करेंगे, ताकि डिजिटल एग्रीकल्चर के क्षेत्र में सामूहिक प्रगति सुनिश्चित हो सके। 3. Global Forum on Farmers’ Rights in Seed Systems तीसरी महत्वपूर्ण घोषणा Global Forum […]

Read More

मोदी सरकार के 12 वर्ष:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

जयपुर, 13 जून। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को जवाहर कला केंद्र में ‘12 विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ प्रदर्शनी का उद्घाटन कर उसका अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 12 […]

Read More

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- मोदी सरकार के 12 वर्ष ‘विकास,विश्वास और जनकल्याण’ के नाम

जयपुर, 13 जून, 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा, सुशासन और लोक कल्याण को समर्पित गौरवशाली 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर शनिवार को जयपुर स्तिथ होटल शकुन मे मीडिया से संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने सबसे लम्बे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने की असाधारण उपलब्धि हासिल […]

Read More

फ्रांस और स्लोवाकिया दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी,जी-7 शिखर सम्मेलन में ‘ग्लोबल साउथ’ की आवाज़ उठाने की बात कही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को फ्रांस और स्लोवाकिया की बहुस्तरीय यात्रा पर रवाना हुए। इस दौरे के दौरान वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और स्लोवाकिया की ऐतिहासिक यात्रा पर जाएंगे। स्लोवाकिया की स्वतंत्रता के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा होगी। […]

Read More

आज का राशिफल 13 जून 2026,शनिवार

आज का राशिफल 13 जून 2026,शनिवार मेष(Aries) आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में नई उम्मीदें लेकर आया है। निवेश और पैसों से जुड़े फैसलों में अगर धैर्य रखेंगे, तो अच्छे लाभ के संकेत मिल सकते हैं। कामकाज में आपका जोश देखते ही बनेगा और आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए पूरे […]

Read More

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने युवा पीढ़ी से हर तरह के नशे से दूर रहने का आह्वान किया। केंद्रीय राज्य मंत्री जयपुर में आज नशा मुक्त भारत जन चेतना सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। रामदास अठावले ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा अपनी ऊर्जा को देश […]

Read More

अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा,श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर गृह मंत्री का जोर;यात्रा मार्ग पर बहुस्तरीय सुरक्षा ग्रिड और कड़ी निगरानी के निर्देश

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 की तैयारियों पर सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, केन्द्रीय गृह सचिव, थलसेना प्रमुख, आसूचना ब्यूरो (IB) के निदेशक, जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक, […]

Read More