दिल्ली में खराब मौसम,गृह मंत्री अमित शाह का विमान जयपुर डायवर्ट

Jaipur Rajasthan

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का विमान सोमवार शाम खराब मौसम के कारण दिल्ली में लैंड नहीं कर सका और उसे जयपुर डायवर्ट करना पड़ा। शाह जम्मू-कश्मीर दौरे से दिल्ली लौट रहे थे।

एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने मौसम की स्थिति को देखते हुए विमान को जयपुर भेजा, जहां यह शाम 7 बजकर 54 मिनट पर उतरा। कुछ देर रुकने के बाद शाह फिर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

जयपुर एयरपोर्ट पर शाह के पहुंचने की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गईं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मुख्य सचिव और डीजीपी एयरपोर्ट पर गृह मंत्री को रिसीव करने पहुंचे।