नीमकाथाना:-सैनिक कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजोर ने कहा कि आने वाले विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकना है। इसके लिए हम सबको मिलकर के काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और उसे उखाड़ने के लिए हम सबको मिलकर संकल्प लेना पड़ेगा।
भाजपा परिवर्तन संकल्प यात्रा मंगलवार को नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रेम सिंह बाजोर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं को अब पहले से अधिक सक्रिय होकर काम करना पड़ेगा। पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजौरऔर सीकर के जिला अध्यक्ष पवन मोदी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री सीआऱ चौधरी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया, भाजपा राष्ट्रीय सचिव अल्का गुर्जर, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह भव्य स्वागत किया।
नीमकाथाना के नेहरू पार्क में आयोजित जनसभा में नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके करण सिंह बोपिया और भगवान सहाय लाठर सहित बड़ी संख्या कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान सभा में भाजपा नेता ड़ा. रणजीत सिंह जाखड़, श्रीमती शरद दीवान, वीरांगना कविता सामोता, राजेश गुर्जर और दौलतराम गोयल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

