अमेरिका भारत पर लगाए गए टैरिफ में राहत पर कर सकता है विचार,रूसी तेल आयात घटने का दावा

वॉशिंगटन/नई दिल्लीअमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने संकेत दिए हैं कि डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन भारत पर लगाए गए कुल 50 प्रतिशत टैरिफ में से आधा हटाने पर विचार कर सकता है। उनका कहना है कि भारत ने रूस से कच्चे तेल की खरीद में उल्लेखनीय कमी की है, जिससे टैरिफ में राहत की गुंजाइश […]

Read More

नीदरलैंड्स में ASML मुख्यालय पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव,भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर हुई चर्चा

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नीदरलैंड्स के वेल्डहोवेन में स्थित दुनिया की अग्रणी सेमीकंडक्टर उपकरण निर्माता कंपनी एएसएमएल (ASML) के मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत में सुसंगत नीतियों और मजबूत प्रतिभा आधार के कारण वैश्विक उपकरण निर्माता देश की ओर आकर्षित हो रहे हैं। दौरे के […]

Read More

WEF में ट्रम्प का बयान:ग्रीनलैंड की सुरक्षा पर दावा,यूरोप और सहयोगी देशों पर तीखा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) में ग्रीनलैंड को लेकर अपने रुख को दुनिया के सामने सही ठहराया। उन्होंने कहा कि ग्रीनलैंड की सुरक्षा अमेरिका के अलावा कोई और देश नहीं कर सकता। हालांकि ट्रम्प ने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका ग्रीनलैंड को हासिल करने के लिए सैन्य ताकत का इस्तेमाल […]

Read More

विश्व आर्थिक मंच में अश्विनी वैष्णव:भारत एआई विकसित करने वाले अग्रणी देशों में,फोकस प्रसार और निवेश पर लाभ पर

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 20 जनवरी 2026 को दावोस में विश्व आर्थिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) में “एआई पावर प्ले, नो रेफरीज” शीर्षक वाली एक पैनल चर्चा के दौरान कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के प्रति भारत के दृष्टिकोण की रूपरेखा प्रस्तुत की, जिसमें व्यापक स्तर पर एआई के प्रसार, आर्थिक व्यवहार्यता और तकनीकी-कानूनी […]

Read More

अमेरिका का दावा:वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो हिरासत में,ट्रम्प ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की घोषणा

अमेरिका ने दावा किया है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया एडेला फ्लोरेस अमेरिकी सेना की हिरासत में हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि दोनों को वेनेजुएला से बाहर ले जाया गया है और इस संबंध में वह भारतीय समयानुसार रात 8 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस […]

Read More

G20 जोहान्सबर्ग शिखर सम्मेलन में भारत की वैश्विक प्राथमिकताओं की गूंज,PM मोदी ने विकास के नए पैरामीटर्स और छह अहम वैश्विक पहलों का प्रस्ताव रखा

जोहान्सबर्ग में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में भारत ने न केवल अपनी अध्यक्षता के दौरान तय हुए मुख्य वैश्विक एजेंडे को दोहराया, बल्कि वैश्विक दक्षिण की प्राथमिकताओं को भी प्रमुखता से उठाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन की दो अहम सत्रों को संबोधित करते हुए समावेशी और सतत विकास, जलवायु वित्त, महिलाओं के नेतृत्व वाले […]

Read More

दिल्ली विस्फोट पर भारी मन से भूटान पहुंचे PM मोदी,70वें जन्मदिवस समारोह में भारत-भूटान संबंधों पर बोले;साजिश की तह तक जाने का वादा

भूटान के थिंपू में चौथे राजा महामहिम जिग्मे सिंग्ये वांगचुक के 70वें जन्मदिवस समारोह में शामिल होते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-भूटान संबंधों की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गहराई को रेखांकित किया। मोदी ने कहा कि सदियों से दोनों देशों के बीच “आत्मीय और सांस्कृतिक नाता” रहा है और इसी कारण इस महत्वपूर्ण अवसर पर […]

Read More

भारत–सऊदी अरब सांस्कृतिक सहयोग को नई ऊंचाई:केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और सऊदी संस्कृति मंत्री ने ऐतिहासिक MoU पर किए हस्ताक्षर

रियाद, 10 नवंबर। भारत और सऊदी अरब के बीच सांस्कृतिक रिश्तों में एक नया अध्याय जुड़ गया है। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत और सऊदी अरब के संस्कृति मंत्री प्रिंस बद्र बिन अब्दुल्ला बिन फरहान अल सऊद ने रियाद में सांस्कृतिक सहयोग पर एक ऐतिहासिक द्विपक्षीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। […]

Read More

लंदन में विश्व पर्यटन बाज़ार (WTM 2025) में राजस्थान ने दिखाई अपनी सांस्कृतिक शान

लंदन, 7, नवम्बर 2025।भारतीय उच्चायोग, लंदन में आयोजित विश्व पर्यटन बाज़ार (WTM London 2025) में राजस्थान की संस्कृति, विरासत और हस्तशिल्प की झलक ने सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर राजस्थान की माननीय उपमुख्यमंत्री (पर्यटन) ने राज्य की समृद्ध परंपराओं, पर्यटन विकास योजनाओं और वैश्विक साझेदारी की नई दिशा को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में […]

Read More

दोहा में दूसरे विश्व सामाजिक विकास शिखर सम्मेलन में भारत ने रखा दृष्टिकोण:डॉ. मांडविया बोले,प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीबी उन्मूलन और सामाजिक सुरक्षा में हुआ अभूतपूर्व बदलाव

दोहा में आयोजित दूसरे विश्व सामाजिक विकास शिखर सम्मेलन में केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने भारत का राष्ट्रीय वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए कहा कि सामाजिक प्रगति तभी संभव है जब नीति के केंद्र में लोग हों और विकास एक साझा प्रयास बने। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ […]

Read More