मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिखाई संवेदनशीलता,मृतक सरकारी कर्मचारियों के आश्रितों को दी अनुकंपा नियुक्ति की मंजूरी

Jaipur Rajasthan

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अनुकंपात्मक नियुक्ति से जुड़े छह लंबित प्रकरणों में विशेष सह्रदयता और संवेदनशीलता दिखाते हुए विलंब के बावजूद नियुक्तियों को स्वीकृति दी है। इन प्रकरणों में न्यूनतम आयु सीमा में दो, ऊपरी आयु सीमा में एक और एक मामले में आश्रित पत्नी को घर के नज़दीक पदस्थापन के लिए विभाग परिवर्तन (गृह विभाग से शिक्षा विभाग) की राहत दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कुल दस प्रकरणों में शिथिलता प्रदान कर मृतक सरकारी कर्मचारियों के आश्रित परिवारों को राहत दी। यह कदम राज्य सरकार की कल्याणकारी नीतियों और कर्मचारियों के परिवारों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण को दर्शाता है।