दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं पर केंद्र से चर्चा

Front-Page National Rajasthan

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान लोकसभा अध्यक्ष और केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य के विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर प्रदेश के समग्र विकास और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया।

इस दौरान केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। बैठक में ‘विकसित राजस्थान-2047’ के लक्ष्य के तहत हरित ऊर्जा के विस्तार, शहरी आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और राज्य को रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) से जोड़ने की संभावनाओं पर विचार किया गया।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से भी मुलाकात की। इस दौरान जयपुर एयरपोर्ट पर नए स्टेट टर्मिनल भवन के निर्माण, भरतपुर, डूंगरपुर और झुंझुनूं सहित अन्य क्षेत्रों में नए हवाई अड्डों की संभावनाओं का अध्ययन कराने तथा प्रमुख पर्यटन शहरों में उड़ानों की निरंतरता बनाए रखने पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने राज्य में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने और नागरिक उड्डयन क्षेत्र के विस्तार के लिए केंद्र से सहयोग का अनुरोध भी किया।