अलवर। आगामी पंचायत राज चुनावों को लेकर अलवर जिला कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रविवार को अलवर के गोल्डन बाग में जिला कांग्रेस की ओर से पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह और राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
बैठक में आगामी पंचायत राज चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की भूमिका और चुनावी तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुई इस बैठक को जिले में कांग्रेस की चुनावी रणनीति और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बैठक में कांग्रेस नेता चिरंजीव राव, वैभव गहलोत, धर्मेंद्र राठौड़, संजना जाटव, दीपचंद खैरियत,ललित यादव, मांगीलाल मीणा, कांति प्रसाद मीणा,जुबेर खान, कृष्ण मुरारी गंगावत और आर्यन जुबेर खान सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।
पंचायत राज चुनावों पर कांग्रेस का फोकस
पंचायत राज चुनावों को लेकर कांग्रेस की सक्रियता के बीच अलवर में आयोजित इस बैठक ने जिले की चुनावी तैयारियों को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। भंवर जितेंद्र सिंह और टीकाराम जूली की मौजूदगी में हुई बैठक को आगामी चुनावों के लिए संगठन की दिशा तय करने और स्थानीय स्तर पर राजनीतिक गतिविधियों को गति देने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

