जयपुर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा है कि अंता विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया की जीत बड़े मार्जिन से तय है।
जूली मंगलवार को अंता में आयोजित प्रमोद जैन भाया की नामांकन रैली में पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि इस सीट पर मतदाताओं में कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर जबरदस्त उत्साह है।
भाजपा पर निशाना साधते हुए जूली ने कहा कि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें साफ नजर आ रही हैं, क्योंकि पार्टी अब तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है।

