जयपुर, 10 अक्टूबर — दीपोत्सव के माहौल में जयपुर के विद्याधर नगर क्षेत्र में शनिवार को दीपावली कार्निवल 2025 का रंगारंग शुभारंभ हुआ। यह आयोजन सेंट्रल स्पाइन व्यापार परिषद और वीडीएन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनका पारंपरिक साफा और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर दिया कुमारी ने नागरिकों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” अभियान को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा, “इस दीपावली हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देंगे और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में योगदान देंगे।”
कार्निवल में क्षेत्र के व्यापारियों, युवाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में अजय अग्रवाल, आशीष गोयल, महेंद्र गोयल, पंकज अग्रवाल, राजू मीणा, के.सी. बघावत, रिद्धकरण परसरामपुरिया, राकेश अग्रवाल, दिव्या शर्मा, और प्रियंका अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विद्याधर नगर में आयोजित यह दीपावली कार्निवल उत्सव, स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहन और स्वदेशी उत्पादों के प्रचार का प्रतीक बना।

