जयपुर में भगवान परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा,उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया शुभारंभ

Jaipur Rajasthan

जयपुर:-जयपुर में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शिरकत की । यह विशाल शोभायात्रा जलेब चौक से शुरू होकर परकोटे क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा को विधिवत रवाना किया। उन्होंने भगवान परशुराम का आशीर्वाद लेकर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान परशुराम जयंती पर इस प्रकार की शोभायात्रा का आयोजन गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस पावन अवसर पर शामिल होकर यात्रा को रवाना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है और समाज के लोगों का जुड़ाव हमेशा सराहनीय रहता है।